कृपाल सिंह को प्रदेश महासचिव बनाने पर बाल्मीकी समाज ने सम्मानित किया

समाज के अन्य गणमान्य लोग भी सम्मानित हुए

\फरीदाबाद। सराय ख्वाजा स्थित वाल्मीकि चौपाल पर अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन 7262 द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जिसमें फरीदाबाद जिले से वाल्मीकि समाज के कांग्रेसी नेता कृपाल सिंह वाल्मीकि(धेवता स्व0.श्री बिहारी लाल वाल्माकि पूर्व विधायक होडल) को हरियाणा कांग्रेस कमेटी एससी विभाग का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर समाज के लोगों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अलावा समाज के अन्य गणमान्य लोग जिसमें अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश बैनिवाल,सह कोषाध्यक्ष सुनील कुमार धनजल,फिरोज पाल,जिलाध्यक्ष अशोक कीर,रोहित बैनिवाल,जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार,बैनिवाल, मांगेराम,संजय बैनीवाल,बंटी प्रधान,मंगल सिंह ख्ैारालिया,महेश बालगुहेर,वीरपाल,हुकमचन्द जी,रणवीर,विनोद जिनवाल को भी पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृपाल सिंह वाल्मीकि ने कहा कि मुझे जो जिम्मेवारी सौंपी गई है उसे में पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा कंरूगा। उन्होनें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खडग़े,सोनिया गांधी,राहुल गांधी,राजेश लिलोटिया राष्ट्रीय अध्यक्ष एससी विभाग,दीपक बाबरिया हरियाणा प्रभारी,प्रदेशध्यक्ष उदयभान व मनोज बांगडी का आभार प्रकट किया।

कृपाल सिंह ने कहा कि वह समाज की तरफ से मांग रखते है। जिसमें 2 लोकसभा सीट समाज के व्यक्ति को, दूसरी डी एस सी आरक्षण बहाल करना,हरियाणा के सभी जिलों में वाल्मीकि अंबेडकर भवन बनाना, एक छात्रावास होना चाहिए,सफाई कर्मचारी की पक्की भर्ती करनी चाहिए। इस मौके पर अरूण पहलवान,टोनी,संजय,सुल्तान,हीरालाल,रोहित कीर,महिपाल पहलवान सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button