केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दी बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र  को दी ढाई करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात

पीडब्ल्यूडी बी एण्ड आर विभाग द्वारा बनाई जायेगी दो सड़के

बल्लभगढ़/फरीदाबाद। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को  बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र को  2 करोड 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाली दो सड़कों के कार्य का शिलान्यास किया। जहां स्थानीय निवासियों ने मंत्रियों का जोरदार स्वागत किया।
जाजरु और मलेरना रोड का होगा पुनर्निमाण

पीडब्ल्यूडी बी एण्ड आर विभाग द्वारा दोनो सड़के गांव जाजरू और मलेरना जाने वाली सड़कों के पुननिर्माण का कार्य स्थानीय लोगो के हाथ नारियल तुड़वाकर शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर और परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने   विकास कार्यों का पूर्ण विधि और विधान के अनुसार शुभ मुहूर्त भी करवाया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व स्तर पर अलग पहचान मिल रही है। उन्होंने जी-20 पर बोलते हुए कहा कि भारत को विश्व पटल पर मजबूत आर्थिक स्थिति के रूप में पहचान मिल रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि बारिश के मौसम के बाद अब सड़कों के पुनर्निर्माण के कार्य शुरू हो चुके हैं।जल्दी पूरे इलाके की सभी सड़के बनना शुरू होगी। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में दोनों सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है।
यह दोनों सड़के जल्द ही बनकर तैयार हो जायेगी। जिससे आम जनता का आवागमन सुगम हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 2 करोड 50 लाख रुपए की लागत से यह दोनों सड़के बनेगी।   प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लबगढ विधान सभा क्षेत्र में आज चारों तरफ चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए खजाने के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की यह दोनों सड़के जर्जर हालत में थी। जिसमें जाज़रू गांव को जाने वाली सड़क का कार्य आरएमसी से कराया जाएगा। वही बल्लभगढ़ से मलेरणा गांव जाने वाली काली सड़क का  निर्माण कराया जाएगा।
बता दें कि इनमें एक सड़क नेशनल हाईवे 19 से जाजरु तक जाती है और दूसरी सड़क बल्लबगढ़ से मलेरना तक जाती है। ये दोनो सड़के पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाई जायेगी। इसके बाद परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ शहर में बनाए जा रहे डिटोरियम का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां परिवहन मंत्री ने निरीक्षण करते हुए कहा कि यह निर्माणाधीन  ऑडिटोरियम अगले  6 महीने में बनकर तैयार होगा। वहीं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आने वाले 6 महीने में ऑडिटोरियम का कार्य को पूरा करने के दिशा निर्देश भी दिए। इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने जानकारी दी कि यह ऑडिटोरियम नगर निगम द्वारा बनाया जाना था, लेकिन बीच में नगर निगम द्वारा कार्य को पूरा न कर पाने कारण इस कार्य  का डिपोजिट वर्क कराया जा रहा है। जिसकी जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी विभाग को दी गई है।
इस मौके पर टिपरचंद शर्मा, सतवीर डागर, दीपक डागर, सरपंच अजय डागर, बलवंत रावत, संजय डागर, आनंदपाल राठी, पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, पारस जैन, लखन बेनीवाल, प्रताप भाटी, सीताराम अत्री, संदीप बहादुरपुर, सरपंच रविंद्र बांकुरा, रामकिशन तेवतिया, पूर्व पार्षद अवतार सारंग, आजाद सिंह छिकारा, जीतराम रावत, योगेश शर्मा, रविंद्र वैष्णव, भगवान सिंह फौजदार, मनोज गोयल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button