अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन

फरीदाबाद, 14 जनवरी । सांई मंदिर मवई रोड में अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांई मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला विराजमान होगें। जिसको लेकर भारत वर्ष ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिन्दू परिवार अपने घरों में दीपक जलाकर दीपावली मनाएगें। देश भर के सभी मंदिरों में भव्य पूजा अर्चना की जाएगी। यह सभी अपने घरों में दीपक जलाकर भगवान राम के आगमन पर खुशियां मनाए।
साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि आगामी 22 तारीख को मंदिर में रामचरित मानस का पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
वहीं यात्रा में आसपास की कॉलोनी की महिलाओं एवं पुरुषों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में आरएसएस नगर कार्यवाहक दिनेश बंसल, शोभित अरोड़ा, प्रवीण चौधरी, जतिन प्रधान, डॉक्टर नवीन, पंडित विनय शास्त्री, ब्रह्मानंद शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button