सेवा दिवस” के रूप में मनाया गया भाजपा ज़िलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का जन्म दिवस

कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया भाजपा ज़िलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का जन्म दिवस

फरीदाबाद, 24 फरवरी भाजपा कार्यकर्ताओं और फ़रीदाबाद के लोगों द्वारा फ़रीदाबाद के एन.आई.टी 3एफ स्थित श्री राम पार्क में भाजपा फ़रीदाबाद के ज़िलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा का जन्मदिन बड़े उल्लास के साथ धूमधान से मनाया गया। ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के जन्मदिन को “सेवा दिवस” के रूप में मनाते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा संतोष हॉस्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य जाँच शिविर,  रोटरी क्लब, संत भगतसिंह व डीवाईन ब्लड बैंक के सौजन्य से विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आज 24 जनवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती को भी धूमधाम से मनाते हुए भजन कीर्तन और लंगर प्रसाद का आयोजन भी किया  गया।

इस अवसर पर 210  लोगों ने ब्लड डोनेट किया और लगभग 500 लोगों ने स्वास्थ्य जाँच कराई  । आज इस अवसर पर कुछ लोगों ने भाजपा पार्टी को सदस्यता ग्रहण की, जिला अध्यक्ष वोहरा ने पटका पहनकर भाजपा की सदस्यता दी । फ़रीदाबाद के सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं,  कार्यकर्ताओं, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों एवं फ़रीदाबाद के लोगों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और फूलमालाओं, पुष्पगुच्छ और मिठाई से ज़िला अध्यक्ष वोहरा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं ।

भाजपा विधायक सीमा त्रिखा, राजेश नागर, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, राष्ट्रीय परिषद् सदस्य व पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी,  स्थानीय निकाय प्रदेश सह संयोजक व निवर्तमान वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरी, निवर्तमान महापौर सुमनबाला, नगेन्द्र भड़ाना, वरिष्ठ बुद्धिजीवी गंगा शंकर मिश्र, राकेश त्यागी व  संजय अरोड़ा, जिला परिषद के चेयरमैन  विजय लोहिया,  पूर्व ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, फ़ार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन धनेश अदलख़ा, पूर्व ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर एन सिंह,  वरिष्ठ भाजपा नेता टीपरचंद शर्मा, भाजपा ज़िला महामंत्री मनोज वशिष्ठ व सुरेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष भारती भाकुनी, पंकज रामपाल, सुखबीर मलेरना, वजीर सिंह डागर, ज़िला कोषाध्यक्ष राजन मुथरेजा, जिला असचिव गोल्डी अरोड़ा, मुकेश अग्रवाल, पंकज सिवाल जिला मिडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,सह प्रभारी अजय डुडेजा,जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भगवान सिंह, लाजर रंजीत सैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभित अरोड़ा, राज मदान, सचेत जैन, दीपक डागर, सचिन सरपंच,सीमा भारद्वाज,विमल खंडेलवाल, हरीश मंगला,नीलम चौधरी,गजेन्द्र लाला,अमित आहूजा, संजीव सोम, गिर्राज त्यागी, संजय अरोड़ा, शेर सिंह भाटिया, प्रविन्द्र सिंह, सतीश फागना, ओम प्रकाश विरमानी, रितेश भाटिया, जगन मक्कड़, संजय अरोड़ा, आत्म प्रकाश शर्मा, पंडित सुरेन्द्र शर्मा, योगेश धींगडा, ओम प्रकाश धींगडा, आशा भाटिया, वंदना सेठी, अरुण वोहरा, अमन वोहरा, वरुण वोहरा, जितेन्द्र जित्ते, पंकज सिंगला, संदीप चाहर, गौरव शर्मा, कार्तिक वशिष्ठ, भारत भूषन शर्मा, राम जुनेजा  सामजिक व धार्मिक  क्षेत्रो के प्रमुख लोगों,  भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता व ज़िला अध्यक्ष वोहरा को बधाई एवं शुभकामनाएँ देने पहुँचें I

भाजपा कार्यकर्ताओं ने ज़िला अध्यक्ष की लम्बी आयु और स्वस्थ जीवन के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं और फ़रीदाबाद की जनता से मिले अपार स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं से मैं बेहद अभिभूत हूँ और उन्होंने इस अवसर पर शुभकामनाएं देने पहुंचें समस्त वरिष्ठ नेताओं  एवं कार्यकर्ताओं व फरीदाबाद की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि जिस सेवा और समर्पण के भाव से देश और समाज के विकास के लिए हम सभी काम कर रहे हैं और हम सभी मिलकर भविष्य में भी इसी निष्ठा और  समर्पण भाव से राष्ट्र और पार्टी के लिए काम करते रहेंगे और आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर विकसित भारत के सपने को साकार करने और राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करेंगे  ।

वोहरा ने कहा कि संत रविदास की जयंती दिवस के पावन उपलक्ष्य पर  मेरे जन्मदिन  को धूमधाम से मनाकर कार्यकर्ताओं ने मुझे अनमोल उपहार दिया है और मैं हमेशा उनके प्यार, सम्मान और शुभकामनाओं के किये कृतज्ञ रहूँगा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के अनमोल वचन जीवन जीने का सही मार्ग बताते हैं अतः हर किसी को इनको जीवन में ढालना चाहिए ।

Related Articles

Back to top button