महिला आयोग द्वारा ड्रग फ्री हरियाणा साइक्लोथॉन का आयोजन आगामी 12 अक्टूबर को

फरीदाबाद, 03 अक्टूबर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रेनू भाटिया ने बताया कि हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा दिनांक 12.10.2023 को सुबह 08.00 बजे से सेक्टर 15 मार्केट फरीदाबाद से सेक्टर-12 स्टेडियम फरीदाबाद तक साइक्लोथॉन का आयोजन किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य “हरियाणा को ड्रग फ्री बनाना” है। उन्होंने लोगों से अपील की इस साइक्लोथॉन में फरीदाबाद के विभिन्न स्कूलों व कॉलेज से लड़कियों के आलावा पूरे हरियाणा की महिलाएं भी हरियाणा को नशा मुक्त करने में अपना योगदान दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button