सात दिन लगातार कथा सुनने से कल्याण होता है- मुरारी लाल बृजवासी

फरीदाबाद, 26 दिसम्बर श्रीराम मंदिर तालाब वाली गली ओल्ड फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद़ भागवत् कथा में कथा व्यास परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने कथा प्रसंग में महात्म की कथा सुनाई तथा कथा के नियम सात दिन तक कैसे कथा सुने और कथा सुनने से जीवन में क्या बदलाव आते है के बारे में बताया। मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज ने बताया कि सात दिन लगातार कथा सुनने से धुन्धकारी एक प्रेत था उसकी भी मुक्ति हुई। उन्होनें बताया कि जिस मनुष्य ने जीवन में कभी सत्कर्म नहीं किया,दुराचार परायण जिसकी मनोवृतियां बन गई,क्रोध रूपी अग्रिन में जो हमेशा जलता रहा।
ऐसा दुराचारी पापी व्यक्ति भी यदि सात दिन तक भागवत् कथा सुनले तो निश्चित रूप से उसका कल्याण होता है। उन्होनें बताया कि जिसका जीवन सत्य से हीन,जो सत्य भाषण नहीं करता,माता पिता की सेवा नहीं करता और पाप करते करते उसकी मृत्यु हो जाए भागवत् कथा श्रवण से वो मुक्त हो जाता है। उन्होनें बताया कि आज का मनुष्य अपने भागदौड़ भरी जिन्दगी से थोड़ा समय भी भगवान का स्मरण करता है तो निश्चित रूप से उसके जीवन में बदलाव आता है।
कथा में मुख्य रूप से पधारे सुधीर डागर,अभिषेक अमीर गिरधर और विजय गुप्ता ने परम श्रद्वेय श्री मुरारी लाल बृजवासी जी महाराज को फूलों की माला पहनाकर उनका आदर सत्कार किया।
इस अवसर पर परविन्द्र मल्होत्रा(शंटी),निर्वतमान पार्षद सुभाष आहूजा,समाजसेवी हंस आहूजा, अजय गर्ग, विन्दु ठेकेदार,शिव कुमार डालमिया,साहिल कपूर,अमित कपूर, यशवंत शर्मा, हेमन्त शर्मा,सन्नी, विनोद गुप्ता,पवन डाबर,सतीश आहूजा यशंवत शर्मा,ऋषभ बजाज,हेमंत शर्मा,जगदीश विरमानी,ओमप्रकाश मदान,अमित कपूर,सुमित कपूर,नरेश कुमार खन्ना,देशू खन्ना,अशोक ढीगड़ा,केडी शर्मा,बोधराज मक्कड़,रिन्कू गर्ग,शुभम अरोउ़ा,सूर्यकांत,गौरव अग्रवाल,संजय टूटेजा,लोकेश शर्मा,उमा शर्मा,रेनू मल्होत्रा,रेखा सिंगला,कोमल सरदाना,संगीता शर्मा,शालू चोपड़ा,शालू वधवा,सावित्री ठाकुर,रीति,साक्षी,रूचिका संगीता सचदेवा,रूपाली,सोनिया आहूजा,राधा,निशा,सुधा व पुष्पा शर्मा,गीता शर्मा आदि भक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button