भाजपा सेवा प्रकोष्ठ पलवल ने गठित की जिला कार्यकारिणी

जिला संयोजक आशा भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन।

पलवल। भाजपा पलवल के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया एवं प्रदेश संयोजक सेवा प्रकोष्ठ श्री सतीश खोला के मार्गदर्शन में भाजपा सेवा प्रकोष्ठ पलवल की कार्यकारी का गठन किया गया। आशा भारद्वाज ने बताया कि सेवा प्रकोष्ठ के कार्यों को गति देने के लिए कार्यकारिणी का गठन जरूरी था इसलिए शीर्ष नेतृत्व को देखते हुए यह कार्यकारिणी का गठन किया गया है जो कि निम्न प्रकार से है, संजय राणा जिला सह संयोजक, गंगाराम जिला सह संयोजक, वेद प्रकाश जिला सह संयोजक, प्रवीण कुकरेजा सोशल मीडिया, डॉ मुकेश कुमार कार्यकारिणी सदस्य, नीरज वशिष्ठ, मधु शर्मा, कमल किशोर, पंकज जोगी, अंकुर भारद्वाज, जिला कार्यकारिणी के अलावा होडल, पलवल, हथीन विधानसभा कार्यकारिणी भी गठित की गई है। जिसके लिए जिला संयोजक आशा भारद्वाज ने प्रदेश के संयोजक सतीश खोला , और जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया से संस्तुति प्राप्त करके जिला कार्यकारिणी व विधानसभा कार्यकारिणी गठित की है। कार्यकारिणी गठित करने का मुख्य उद्देश्य भाजपा के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का है इसी उद्देश्य से भाजपा सेवा प्रकोष्ठ कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button