रंजीता मेहता ने सुमन सैनी के साथ मनोहर लाल और नायब सैनी के पक्ष में किया प्रचार

करनाल 4 मई। हरियाणा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता रंजीता मेहता ने शनिवार को करनाल लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं मुख्यमंत्री एवं विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी नायब सैनी के पक्ष में प्रचार किया।

मुख्यमंत्री की पत्नी सुमन सैनी के साथ रंजीता मेहता ने विभिन्न स्थानों पर प्रचार किया। रंजीता मेहता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता को पूरा विश्वास है और देश और प्रदेश की जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को ही प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। पीएम मोदी जी ने जो भी वादे जनता से किए वह पूरे किए हैं और जो शेष रह गए हैं उन्हें पूरा करने के लिए एक बार फिर जनता भाजपा सरकार को चुनेगी और नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। रंजीता मेहता ने कहा कि लोगों से मनोहर लाल और नायब सैनी के पक्ष में वोट की अपील की।

सुमन सैनी एवं रंजीता मेहता विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंची और करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल और करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी के लिए वोट की अपील की। उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि करनाल लोकसभा से मनोहर लाल और विधानसभा उप चुनाव में प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को भारी मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम की चेयरपर्सन निर्मला बैरागी, पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, रेखा आनंद, मीना कांबोज, मेघा भंडारी, अमर ठक्कर, राजीव सैनी, राजेश सैनी, विनोद पांचाल, डा. अमर व विक्रम सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button