फरीदाबाद। नेहरू कॉलोनी के जंगल में बीते दिन एक 20 वर्षीय युवक का शव नग्न अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान हो गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान दीपक (20) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला था और परिवार के साथ जवाहर कॉलोनी में पिछले 15 वर्षों से किराए पर रह रहा था। परिवार में एक बहन, माता-पिता और खुद दीपक था।
यह भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार, 14 मार्च को आरोपी अपने किराए के मकान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान मृतक सूरज से उनका झगड़ा हो गया। आरोपियों ने सूरज की इतनी बुरी तरह पिटाई की कि उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सदानंद की शिकायत पर थाना मुजेसर में हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में अंकित (चमनपुरा, गोपालगंज बिहार), जोगी कुमार (शिव नगर, मुंगेर बिहार), अवध कुमार (सकरौली बिहार) और कुलदीप कुमार (चक्का लोहार, दरभंगा बिहार) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्तमान में संजय कॉलोनी में रह रहे थे और प्राइवेट नौकरी करते थे।