22 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फरीदाबाद:- डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर द्वारा आपराधिक मामलों में शामिल आरोपियों की धर-पकड़ के लिए दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए थाना पल्ला की टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हिमांशु कुमार (27) है जो फरीदाबाद के इस्माइलपुर गांव में रह रहा था। आरोपी ने 3 सितंबर को 22 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में 6 सितंबर को लड़की की शिकायत के आधार पर थाने में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी किसी काम से लड़की के घर गया था जहां लड़की घर पर अकेली थी तो मौका देखकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद 7 सितंबर को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button