हरियाणा की सभी पार्टियां अपने मेनफेस्टो में प्रवासी कल्याण बोर्ड का करे घोषणा :मोहन तिवारी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टियां टिकट बंटवारे में प्रवासियों का भी रखे ख्याल : मोहन तिवारी -प्रवासियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस पार्टी प्रवासी कल्याण बोर्ड का करे गठन : मोहन तिवारी

फरीदाबाद। शहर के भिन्न भिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े आंदोलनकारी, अनशनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी ने कहा है की हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 अक्टूबर माह में होने वाले चुनाव में हरियाणा की सभी पार्टियां चाहे वह बीजेपी,कांग्रेस व अन्य पार्टियां जो भी हो सभी पार्टियां हर चुनावी जन सभा मंच से इस बात का घोषणा करे की उनकी पार्टी की सरकार बनने पर वह प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे, सभी  राजनीतिक पार्टियां इस चुनाव में अपने अपने मेनफेस्टों में प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे ये मुद्दा होना रखे। जब ही प्रवासी उनसे इस बार जुड़ेंगे और उनके पक्ष में मतदान भी करेंगे।

आंदोलनकारी,अनशनकारी, समाजसेवी मोहन तिवारी ने कहा है की वर्षो से प्रवासियों की उपेक्षा की जा रही है लेकिन इस चुनाव में प्रवासी ही बीजेपी कांग्रेस की हार जीत का कारण बनेंगे। आंदोलनकारी, अनशनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी ने कहा की अभी हाल ही फरीदाबाद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगा तो वह प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन करेंगे। श्री तिवारी ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने यह भी कहा है की फरीदाबाद में प्रवासी समाज का मेयर भी बनेगा। आंदोलनकारी, अनशनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी ने कहा है की प्रवासियों के उद्योगों के विकास से लेकर निवेश में उनकी बड़ी भूमिका है। सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी ने कहा। है की भाजपा सरकार ने अपने सरकार में कुछ प्रवासियों के घरों पर बुलडोजर चलवा दिया था, जिसमे से कुछ प्रवासी लोग बेघर हो गए थे।

आंदोलनकारी,अनशनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन तिवारी ने कहा है की प्रवासियों का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए प्रवासी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाय। सामाजसेवी मोहन तिवारी ने कहा है की बीजेपी और कांग्रेस की सरकार बनने पर प्रवासियों की बेहतर रोजगार, रहने खाने के लिए घर दिए जाएं तथा उनकी सरकार बनने पर छठ पर्व पर ऐच्छिक छुट्टी की भी ऐलान किया जाय। श्री तिवारी ने कहा की बीजेपी और कांग्रेस किसी भी पार्टी की सरकार बनने पर प्रवासियों के लिए नए छठ घाट बनाए जाएं। आगे उन्होंने श्री तिवारी ने कहा की हरियाणा विधानसभा चुनाव टिकट बंटवारे में प्रवासियों का भी ख्याल रखा जाय जिससे प्रवासियों का भी मान सम्मान बढे।

Related Articles

Back to top button