कांग्रेस का झूठ विधानसभा चुनाव में चलने वाला नहीं, जनता नायब सिंह सैनी को फिर से बनाएगी मुख्यमंत्री: सीमा त्रिखा

-कार्यकर्ताओं की दम पर फरीदाबाद जिले की सभी 6 सीट जीतकर बनाएंगे हैट्रिक भाजपा सरकार: राजकुमार वोहरा  

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री सीमा त्रिखा ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज घर  बैठे प्रदेश के  लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने और शोषित, पीड़ित, गरीब, किसान युवा और महिला के सम्मान को उंचा करने का काम किया है।  श्रीमती सीमा त्रिखा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय गरीबी हटाओं का नारा देकर गरीबों के  वोट लेकर उनको भूल जाती है । कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाना चाहती है। हाल में हुए  लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने झूठ और फरेब का सहारा लेकर जनता को भ्रमित किया लेकिन देश की जनता उनके फरेब को पहचान चुकी है और इनके भ्रम और छलावे में आने वाली नहीं है। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की अध्यक्षता में भाजपा जिला फरीदाबाद प्रवासी कार्यकर्ता बैठक  का आयोजन किया गया।

जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्री वोहरा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। मंडल और विधानसभा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने मंडल और विधानसभाओं में बैठक कर बूथ और पन्ना प्रमुख तक के सत्यापित कार्यकर्ताओं को तय कर बूथ की संरचना को मजबूत करने का कार्य पूर्ण कर लिया है।फरीदाबाद की सभी 6 की 6 सीटों को जीतेंगे और प्रदेश नायब सैनी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे। सीमा त्रिखा और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीमा भारद्वाज  को बधाई और शुभकामनाएं दी।

महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सीमा भारद्वाज ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति करने सीएम नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री कृष्णपाल पाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बहन उषा प्रियदर्शनी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा का आभार व्यक्त किया। भाजपा फरीदाबाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम करुँगी। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि महिला मोर्चा की टोली प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में  फरीदाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों को जीत दर्ज कर हरियाणा में पुनः भाजपा की सरकार बनाने अपना पूर्ण सहयोग करेगी।

Related Articles

Back to top button