हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव बने प्रवीण चौधरी

फरीदाबाद। कांग्रेस पार्टी के लिए जी तोड़ मेहनत करने वाले निष्ठावान व कर्मठ कार्यकर्ता फऱीदाबाद निवासी प्रवीण चौधरी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रवीण चौधरी ने अपनी इस नियुक्ति पर अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन राजेश लिलोठीया,पूर्व मुख्यमंत्री चौ.भूपेन्द्र सिंह हुड्डा,प्रदेशध्यक्ष चौ.उदयभान,रोहतक से सांसद भाई दीपेन्द्र सिंह हुड्डा,विभाग के प्रदेश चेयरमैन मनोज बाँगड़ी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भाई राहुल राव का आभार व्यक्त किया है।

प्रवीण चौधरी ने कहा कि में पूर्ण निष्ठा, लगन और मेहनत के साथ काम करूंगा और पार्टी को मज़बूत बनाने के लिए दिन रात काम करूंगा।

Related Articles

Back to top button