पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लाखों की लागत से बनने वाले सीएफसी सेंटर का किया शिलान्यास
बल्लभगढ़। पूर्वी राजीव कॉलोनी में नगर निगम द्वारा लगभग 19.50 लाख की लागत से बनाये जाने वाले सीएफसी सेंटर का शिलान्यास पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रयासरत है। पार्षद से लेकर विधायक और केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी जनप्रतिनिधि तालमेल के साथ कार्य कर रहे है। जिसका फायदा आमजन को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें
इस सीएफसी सेंटर के बनने के बाद आधार कार्ड से लेकर सरकार की सभी ऑनलाइन सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिल पाएगा। इस अवसर पर पार्षद मुकेश डागर और निगम के कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम ने विधायक श्री शर्मा का स्वागत किया। वार्ड-1से पार्षद मुकेश डागर ने हरियाणा सरकार में विधायक मूलचंद शर्मा और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का आभार जताया।
विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन बारात घर भी तक महीने में बन कर तैयार हो जाएगा। इसके बाद उन्होंने बारात घर और उसके ही पास बनाये जा रहे डिस्पोजल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आमजन को मिल रहा है। उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर जी का आभार व्यक्त किया।