नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद मे अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी धरा, केस दर्ज ।
फरीदाबाद: हरियाणा प्रदेश को नशा मुक्त करने के हरियाणा सरकार के अभियान को साकार करने में हरियाणा एनसीबी लगातार सफलताएं पा रही है। इसी कड़ी में सफलता प्राप्त करते हुए ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद से अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक आरोपी को 07.04 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई। विदित है कि ब्यूरो प्रमुख/महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देशों पर पुरे प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा एनसीबी फरीदाबाद यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार के निर्देशन में उप.नि. जसबीर सिंह अपनी टीम के साथ ड़बुआ थाना एरिया मे मौजूद था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि थाना ड़बुआ एरिया की नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद मे अवैध नशीला पदार्थो की तस्करी का कारोबार चल रहा है। अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को नशीला पदार्थ हैरोईन सहित काबू किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें
इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाही करते हुए नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद मे बताए स्थान पर पहुंचकर एक आरोपी को अवैध नशीले पदार्थ हेराईन(चिट्टा) सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के पास से 07.04 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। आरोपी की पहचान रवि पुत्र हरिकिशन के रूप मे हुई जो नेहरू कालोनी NIT फरीदाबाद का रहने वाला है। अतरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की आरोपी पर थाना ड़बुआ, जिला फरीदाबाद में एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में माध्यमिक मात्रा का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। आरोपी को आज माननीय अदालत के सम्मुख पेश किया जायेगा।
हरियाणा एनसीबी नशे के अवैध कारोबार पर सख्त नजर रखे हुए है और ऐसे अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ साथ आमजन से अपील की है उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। आमजन के सहयोग और उनकी सूचना पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन सूचना देने वाले का नाम व पता गुप्त रखेगा।