भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा

बडखल में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश 

फरीदाबाद। सक्रिय सदस्य सम्मलेन में पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह दिन रात जनता को सशक्त करने और प्रदेश का चंहुमुखी विकास करने का कार्य कर रहें हैं । जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को ज्यादा से ज्यादा कैसे पहुंचें, इसके लिए लगातार प्रयासरत हैं । प्रदेश में युवाओं को बिन पर्ची और बिन खर्ची के नौकरियां मिल रही है। केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के  उत्थान के लिए अनेकों काम किये हैं और भाजपा सरकार के पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में देश और प्रदेश की जनता खुशहाल हुई है।

 

फरीदाबाद के बडखल विधानसभा में बडखल से विधायक धनेश अद्लक्खा के संयोजन में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं के तौर पर उपस्थित रहें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा, बडखल से विधायक धनेश अद्लक्खा एवं पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने संगठनात्मक विषयों पर सक्रिय सदस्यों का मार्गदर्शन किया और केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को साँझा किया । शिवा ब्लेसिंग बैंकट हॉल में आयोजित सक्रिय सदस्यता सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पंहुचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर फरीदाबाद की नवनिर्वाचित नगर निगम महापौर श्रीमती प्रवीण बत्रा जोशी, फरीदाबाद भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, मनोज वशिष्ठ, पूर्व महापौर एवं पार्षद सुमन बाला,पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा, कर्मबीर बैसला, मनप्रीत सिंह, आनंद कश्यप, पार्षद जसवंत सिंह, मनोज नसवा, जगत फागना, हरेंद्र भड़ाना, हरीकिशन गिरोटी,अश्वनी गुलाटी,अल्का भाटिया,रीटा गुसाईं,राधेश्याम भाटिया और काफी संख्या में सक्रिय सदस्यों की उपस्थिति रही ।

 

समर्पित कार्यकर्ताओं के कारण लगातार 3 बार बनी केंद्र और प्रदेश में  सरकार : धनेश अद्लक्खा

बडखल से विधायक धनेश अद्लक्खा ने कहा कि भाजपा संगठन में समर्पित कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अथक परिश्रम, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया जिसका परिणाम रहा की केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर लगतार तीसरी बार सांसद बने, देश में मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बनी । हरियाणा की जनता ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की नीतियों पर मोहर लगाते हुए, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई। नगर निगम चुनाव में मेयर की सबसे बड़ी जीत और 46 में से 39 पार्षदों की जीत भी भाजपा सरकार के जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है । उन्होंने सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि पार्टी में जो भी दायित्व मिले उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें ।

 

संगठन को मजबूत करने का कार्य करें कार्यकर्त्ता  : सीमा त्रिखा

 

सक्रिय सदस्यों को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा अटल जी और आडवानी से जो पार्टी 1980 में शुरू हुई, आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। 2 सांसदों वाली पार्टी की आज लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार है और देश के आधे से ज्यादा राज्यों में भाजपा की सरकारें है । जो संगठनात्मक कार्यक्रम मिलते हैं उन सभी का बहुत महत्व है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्त्ता संगठन विस्तार कर संगठन को मजबूत करने का काम करते हैं । श्रीमती सीमा त्रिखा ने कहा कि कार्यकर्त्ता लोक संपर्क, लोक संवाद के माध्यम से बूथ को मजबूत कर संगठन को मजबूत करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ दिलवाएं । ज़िला अध्यक्ष पंकज रामपाल ने भी संगठनात्मक विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन को मज़बूत करने के लिए संगठन की कार्यशैली की विस्तृत जानकारी दी।

You might also like