मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा विक्रमी सम्वत 2082 नवसंवत्सर महोत्सव का आयोजन
फरीदाबाद। मेवात मित्र वेलफेयर सोसाइटी फरीदाबाद द्वारा विक्रमी सम्वत 2082 नवसंवत्सर महोत्सव का आयोजन सामुदायिक केंद्र सेक्टर-15 में धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व राज्यमंत्री राजेश नागर उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता देव प्रसाद भारद्वाज प्रान्त अध्यक्ष,विद्या भारती हरियाणा थे व कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजभान गर्ग द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत आए हुऐं सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर कुलदीप अग्रवाल, राज कुमार सीकरी, उमेश गोयल, परमानन्द गोयल, गुलशन सिंघल, विपिन गोयल, रमेश गर्ग, महेश तनेजा ने आये हुए सभी मेहमानों का स्वागत पटका डालकर किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव संवत्सर हिंदुओं का नववर्ष है। सदियों से बनता आ रहा है। बीते कुछ समय में पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव के कारण हम चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भूलकर एक जनवरी को नववर्ष बनाने लगे थे। भारत विश्व गुरु तभी बनेगा जब हम देश की संस्कृति के लिए निरंतर कार्य करते रहेगें।
यह भी पढ़ें
राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि नव संवत्सर यानि भारतीय नववर्ष प्रकृति के नव यौवन के साथ समस्त प्राणियों को नवजीवन प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। मुख्य वक्ता देव प्रसाद भारद्वाज ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय नव वर्ष विक्रम नवसंवत्सर गौरव का दिन है, सम्मान का दिन है। लेकिन कितने लोग इसे जानते है।
आज की युवा पीढ़ी की अगर बात करे तो वह अंग्रेजी हैप्पी न्यू इयर तो मानती है। लेकिन भारतीय संस्कृति और भारतीय नववर्ष का ज्ञान उसे एकदम नही है। हम सब का कर्तव्य बनता है कि हमारी आने वाली पीढ़ी को भारतीय संस्कृति का ज्ञान अवश्य दें। भारतीय नववर्ष के दिन से ही नवरात्रों की शुरुआत होती है। फिर रामनवमी भी आती है। गुलशन सिंघल ने कहा कि भारत की संस्कृति ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। इसे बचाना हम सब का पहला कर्तव्य है। हिन्दू धर्म के लोग अपने साल भर में आने वाले सभी त्यौहार इसी नववर्ष के अनुसार मनाते है। हिंदू कैलेंडर जिसे पंचांग कहते हैं। उसके अनुसार ही सभी शुभ काम भी करते हैं।