पार्षद कुलदीप साहनी ने जनसमस्याओं के समाधान के लिए की एप लांच

एक क्लिक पर सीधे पार्षद तक समस्याएं पहुंचा सकेंगे वार्ड 36 निवासी

फरीदाबाद: वार्ड नंबर 36 से निर्विरोध पार्षद चुने गए कुलदीप साहनी ने एक ऐसी ऐप शुरु की जिससे वार्ड के लोग अपनी जनसमस्याओं को सीधे उन तक न केवल पहुंचा सकेंगे बल्कि उनके समाधान को लेकर जानकारी भी प्राप्त कर सकेेंगे। आज सैक्टर-12 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल द्वारा इस ऐप को लांच किया गया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि कुलदीप साहनी द्वारा किया गया यह कार्य अन्य पार्षदों को भी प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए न केवल लोग अपनी समस्याएं पार्षद तक पहुंचा सकेंगे बल्कि सीधे पार्षद से जुडक़र वार्ड के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकेंगे।

इस मौके पर कुलदीप साहनी ने कहा कि इस ऐप का उद्देश्य है कि वह अपने वार्ड की हर समस्या का समाधान करें और लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस ऐप को शुरु करने में उनकी पूरी टीम का सहयोग रहा है जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। कुलदीप साहनी ने कहा कि वार्ड 36 में जगह-जगह क्युआर कोड चिपकाए जाएंगे जिन्हें स्कैन करके पेज खुलकर पर लोग अपनी संबंधित समस्या को उन तक पहुंचाएंगे। इस मौके पर उन्होंने सभी उपस्थित गणमान्यजनों का आभार व्यक्त किया।

कैप्शन : वार्ड 36 की समस्याओं के निवारण को लेकर तैयार की गई ऐप को लांच करते कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल साथ में पार्षद कुलदीप साहनी, सचिन शर्मा, वीरेंद्र मेहता।

You might also like