सैनिक कॉलोनी में रावण की तरह किया गया होलिका दहन

फरीदाबाद: दो साल से सेक्टर-49 में दशहरा पर्व की तरह होलिका दहन पर्व मनाने की अलग परम्परा है। इसमें रावण का पुतला दहन की तरह होलिका का पुतला दहन कर होली का पर्व मनाया गया। अभी तक हरियाणा के किसी भी जिले में इस तरह का होली पर्व मनाने की परंपरा नहीं है। फरीदाबाद ने इस नई परम्परा की शुरुआत की है। करीब दस फुट ऊंचा होलिका का विशालकाय पुतला बनाया गया। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका के पुतले का दहन किया गया। इसके पहले होलिका के गोद में बैठे भक्त प्रह्लाद के पुतले को बाहर निकाल दिया गया।

‘सनातनी परम्परा से अवगत हों युवा’

गर्ग ने बताया कि आज की हमारी युवा पीढ़ी के बारे में अधिकांश को होलिका के बारे में सही जानकारी नहीं है। होलिका को क्यों जलाया जाता है ये भी नहीं पता है। मोबाइल के इस दौर में युवा पीढ़ी इन धार्मिक मान्यताओं को भूलती जा रही है। पुरानी सनातन परम्परा के बारे में लोगों को जागरूक करने के मकसद से ही अग्रवाल सभा ने ऐसे कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया।

You might also like