फरीदाबाद निगम में भाजपा ने जीता मेयर चुनाव

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद जिले में नगर निगम के मेयर और पार्षद पद के लिए वोटों की काउंटिंग चल रही है। फरीदाबाद में इस बार करीब 8 साल बाद मेयर और पार्षद पद के लिए जनता अपने प्रत्याशी चुनने जा रही है। मेयर पद के लिए 6 महिला प्रत्याशी और पार्षद पद के लिए 221 प्रत्याशी मैदान में है। वोटों की गिनती के लिए 7 जगह पर 9 मतगणना केन्द्र बनाए गए हैं।

एक ही परिवार के तीन लोग जीते चुनाव
फरीदाबाद में दंपती और देवर ने निर्दलीय तौर पर पार्षद का चुनाव लड़ा। जिसमें तीनों प्रत्याशियों को जीत प्राप्त हुई। वार्ड 42 से दीपक यादव, वार्ड 43 से रश्मि यादव और वार्ड 40 से पवन यादव को जीत मिली।

कांग्रेस का सूपड़ा साफ : कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। दिल्ली के बाद अब फरीदाबाद में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। जनता ने हमें तीसरी बार सरकार बनाने का मौका दिया है और हम विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते रहेंगे।भाजपा ने चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करते हुए नगर निगम पर अपना कब्जा बरकरार रखा। राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह जीत पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों पर जनता के भरोसे को दर्शाती है।

फरीदाबाद में भाजपा से मेयर प्रत्याशी प्रवीण जोशी ने 316852 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। विजेता रही। जोशी को रिटर्निंग अधिकारी एवं सीईओ जिला परिषद सतबीर मान ने जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर व भाजपा जिलाध्यक्ष राज कुमार वोहरा भी मौजूद रहे।

फरीदाबाद में निगम चुनाव काउंटिंग सेंटर का चुनाव अधिकारी अनीता यादव निरीक्षण करने पहुंची। प्रशासन द्वारा लेट काउंटिंग जानकारी दिए जाने पर अनीता यादव ने कहा कि इस पर संज्ञान लिया जाएगा। अब जल्द से जल्द काउंटिंग की जानकारी दी जाएगी।प्रशासन की लापरवाही पर चुनाव अधिकारी नेता यादव चुप्पी साधते हुए नजर आई।

3 राउंड की काउंटिंग में किसको कितनी मिली वोट
मेयर पद के लिए 3 राउंड की काउंटिंग में बीजेपी प्रत्याशी प्रवीण जोशी को मिले 50824 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी लता चंदीला को मिले 13061 वोट, तो वहीं बसपा की मनसा पासवान को मिले 3765 वोट, चौथे नंबर पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी निशा

You might also like