बेसहारा बुजुर्ग महिला के जीने की उम्मीद बना ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम
फरीदाबाद। बेसहारा वूद्वों को आश्रय देने वाली संस्था नवजन मोर्चा समिति(रजि0) ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम 2डी-ब्लॉक ने आज एक बेसहारा बुजर्ग को सहारा देकर ना केवल पुण्य का काम किया है ब्लकि एक कीमती जिन्दगी की भी बचाया है। आज आश्रम के संचालक किशन लाल बजाज को किसी समाजसेवी ने फोन पर जानकारी दी की बीके अस्पताल की कैटीन के साथ लगती दिवार के पास एक बेसहारा बुजुर्ग महिला बदहवास बैठी है।
किशन लाल बजाज तुरंत अपनी टीम जिसमें पुत्री कोमल बजाज और सूरज आर्य के साथ मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग महिला को उठाकर आश्रम लेकर आए। पूछताछ करने पर बुर्जग ने अपना नाम शांति देवी पत्नी स्व0.हरिकिशन आयु 76 वर्ष बताया। इसके अलावा वह कुछ भी बताने को असमर्थ थी।
यह भी पढ़ें
किशन लाल बजाज ने बुजुर्ग को आश्वासन दिया कि वह आश्रम को ही अपना घर समझे। जब तक चाहे वह यहां रह सकता है और उसके खाने पीने और पहनने का सारा इंतजाम नवजन मोर्चा समिति(रजि0) की देखरेख में किया जाएगा। किशल लाल बजाज ने बताया कि इसकी लिखित सूचना 3 नंबर पुलिस चौकी मेेंं दे दी जाएगी।