जिलाधीश विक्रम सिंह ने दिलाई 7 विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता की शपथ

फरीदाबाद। भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले पाकिस्तान के सात नागरिकों को जिलाधीश विक्रम सिंह ने भारतीय नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी नागरिकों को भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ दिलाते हुए भारत की नागरिकता मिलने की बधाई देते हुए सुखद भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने अपने कार्यालय में पाकिस्तान के आए महिला-पुरुष नागरिकों को शपथ दिलाई। इनमें राकेश प्रकाश, बेमला देवी, जीतो लाल, ज्ञान चंद, सीतन बाई, उम्मीद कुमार और हंसराज शामिल रहे। सभी ने हिंदी में भारतीय संविधान की अनुपालना की शपथ ली। उपायुक्त ने नागरिकता मिलने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत का नागरिक होना अत्यधिक गर्व और सम्मान की बात है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है।

जिलाधीश विक्रम सिंह ने कहा कि भारत में सबको समान रूप से अधिकार प्राप्त हैं। सबको देश की मजबूती व अखंडता के लिए एकजुटता के साथ सक्रिय योगदान देना चाहिए। यहां के मूल नागरिकों के साथ अन्य देशों से आने वाले लोगों को भी भारतीय नागरिकता लेने के साथ परंपराओं व संस्कृति को अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने संबंधित नागरिकों के साथ अन्य मामलों पर भी चर्चा करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button