भाजपा चुनाव कार्यालय में मनाया रंजीता मेहता का जन्मदिन

पंचकूला। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की पूर्व मानद महासचिव एवं पूर्व भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता का जन्मदिन आज चुनाव कार्यालय में मनाया गया। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने रंजीता मेहता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने उन्हें बुके भेंट करके शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पार्षद राकेश वाल्मीकि, जय कौशिक ने भी रंजीता मेहता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

रंजीता मेहता ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस मौके पर केक भी काटा।

ज्ञानचंद गुप्ता ने रंजीता मेहता को केक खिलाया। चुनाव के इस दौर में रंजीता मेहता ने जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button