देसी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा ऊंचागांव ने किया गिरफ्तार, सोर्स आरोपी भी काबू

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने अवैध हथियार रखने तथा उसे अवैध हथियार सप्लाई करने वाले सोर्स को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कृष्ण तथा अर्जुन का नाम शामिल है। दोनों आरोपी फरीदाबाद के फतेहपुर बिलौच गांव के रहने वाले हैं। आरोपी कृष्ण को अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सदर बल्लभगढ़ थाना एरिया से काबू किया था।

आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में अवैध हथियार रखने की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। कृष्ण ने पूछताछ में बताया कि देसी कट्टा व जिंदा रोंद को करीब 10 दिन पहले अर्जुन से लाया था। कृष्ण की निशानदेही पर अर्जुन को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं। आरोपियों के खिलाफ इससे पहले भी चोरी के 1/2 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button