हरियाणा भाजपा के 67 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी

सीएम नायब सैनी लाडवा से अनिल विज अंबाला से लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बैठकों और चर्चाओं के दौर के बाद आखिरकार आज भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 67 नाम शामिल हैं। भाजपा की कोर कमेटी द्वारा मंथन के बाद उम्मीदवारों के नाम का एलान हुआ है। भाजपा लंबे समय से उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग बैठकें कर रही थी। सूची में हरियाणा भाजपा के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को बादली और वरिष्ठ पार्टी नेता अनिल विज को अंबाला कैंट से मैदान में उतारा गया है। जारी सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री नायब सैनी लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। ज्ञान चंद गुप्ता पंचकूला से तो अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, कंवर पाल गुर्जर जगाधरी से, सुनीता दुग्गल रतिया से चुनाव लड़ेंगी। भव्य बिश्नोई आदमपुर से चुनाव लड़ेंगे। तेजपाल तंवर सोहना से ताल ठोकेंगे।

इन नेताओं की कटी टिकट
पलवल से दीपक मंगला फरीदाबाद से नरेंद्र गुप्ता, गुरुग्राम से सुधीर सिंगला, बवानी खेड़ा से विशंभर वाल्मीकि, रनिया से कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला, अटेली से सीताराम यादव, पेहवा से पूर्व मंत्री संदीप सिंह , सोहना से राज्य मंत्री संजय सिंह तो वहीं रतिया से लक्ष्मण नापा की टिकट काटी गई

5 अक्टूबर को वोटिंग
ज्ञात हो कि हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होगा। जहां पहले चुनाव की तारीख एक अक्टूबर थी। उसे बदलकर 5 अक्टूबर कर दिया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकार 3 नवंबर 2024 को खत्म होगा। पिछले विधानसभा चुनाव (2019) में भाजपा और जजपा ने एक साथ सरकार बनाई थी। बात करें पिछले विधानसभा चुनाव के नतीजों की तो पिछली बार चुनाव में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जजपा सहित अन्य दलों को 19 सीटें मिली थीं।

लंबा चला बैठकों का दौर
गौरतलब है कि उम्मीदवारों की सूची को लेकर दिल्ली में आज भी अहम बैठक हुई। यह मीटिंग जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी शामिल थे।

  • हरियाणा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट
  • लाडवा- नायब सिंह सैनी
  • कालका – शक्ति रानी शर्मा
  • पंचकुला – ज्ञान चंद गुप्ता
  • अंबाला कैंट- अनिल विज
  • अंबाला शहर – असीम गोयल
  • मुलाना (एससी)- संतोष सरवन
  • सढ़ौरा (एससी) – बलवंत सिंह
  • जगाधरी – कंवर पाल गुर्जर
  • यमुनानगर – घनश्याम दास अरोड़ा
  • रादौर – श्याम सिंह राणा
  • शाहबाद (एससी) – सुभाष कलसाना
  • थानेसर – सुभाष सुधा
  • पेहोवा – सरदार कमलजीत सिंह अजराना
  • गुहला (एससी) – कुलवंत बाजीगर
  • कलायत – कमलेश ढांडा
  • कैथल – लीला राम गुर्जर
  • नीलोखेड़ी (एससी) – भगवान दास कबीरपंथी
  • इंद्री – राम कुमार कश्यप
  • करनाल – जगमोहन आनंद
  • घरौंडा – हरविंदर कल्याण
  • पानीपत ग्रामीण – महिपाल ढांडा
  • पानीपत शहर – प्रमोद कुमार विज
  • इसराना (एससी) – कृष्ण लाल पंवार
  • समालखा – मनमोहन भड़ाना
  • खरखौदा (एससी) – पवन खरखौदा
  • सोनीपत – निखिल मदान
  • गोहाना – डॉ. अरविन्द शर्मा
  • सफीदों – राम कुमार गौतम
  • जींद – डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा
  • उचाना कलां – देवेन्द्र अत्री
  • टोहाना – देवेन्द्र सिंह बबली
  • फतेहाबाद – डूडा राम बिश्नोई
  • रतिया (एससी) – सुनीता दुग्गल
  • कालांवाली (एससी) – राजिंदर देशुजोधा
  • रानिया – शीशपाल कंबोज
  • आदमपुर – भव्य बिश्नोई
  • उकलाना (एससी) – अनूप धानक
  • नारनौंद – कैप्टन अभिमन्यु
  • हांसी – श्विनोद भयाना
  • बरवाला- रणवीस गंगवा
  • हिसार- डॉ कमल गुप्ता
  • नलवा- रणधीर पनिहार
  • लोहारू- जेपी दलाल
  • बधरा- उमेद पातुवास
  • दादरी- सुनील सांगवान
  • भिवानी- घनश्याम सर्राफ
  • तोशाम- श्रुति चौधरी
  • बवानी खेड़ा- कपूर वाल्मीकि
  • मेहम- दीपक हुडा
  • गढ़ी सांपला-किलोई- मंजू हुडा
  • कलानौर- रेनू डाबला
  • बहादुरगढ़- दिनेश कौशिक
  • बादली- ओमपकाश धनखड़
  • झज्जर- कप्तान बिरधाना
  • बेरी- संजय कबलाना
  • अटेली- कुमारी आरती सिंह रवि
  • नांगल चौधरी- डॉ अभय सिंह यादव
  • कोसली- अनिल दहिना
  • रेवाड़ी- लक्ष्मण सिंह यादव
  • बादशाहपुर- राव नरबीर सिंह
  • गुडग़ांव- मुकेश शर्मा
  • सोहना- तेजपाल तंवर
  • पलवल- गौरव गौतम
  • पृथला- टेकचंद शर्मा
  • बल्लभगढ़- मूलचंद्र शर्मा
  • फरीदाबाद- विपुल गोयल
  • तिगांव- राजेश नागर

Related Articles

Back to top button