हरियाणा पर्यटन दिवस (गोल्डन जुबली) के उपलक्ष्य में आयोजित।

पर्यटन दिवस पर बच्चों ने रंगोली, पेंटिंग, निबंध लेखन, नृत्य, संगीत कार्यक्रम किया। -*हरियाणा पर्यटन दिवस बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया गया* -बच्चों द्वारा कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देना चाहिए - लक्षित सरीन

दिनांक: 1 सितंबर 2024
स्थान: राई , सोनीपत।
हरियाणा सरकार के पर्यटन विभाग एथेनिक इंडिया टूरिस्ट रिजॉर्ट राई के द्वारा आज हरियाणा पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ल

क्षित सरीन (आईएएस) एडीसी सिरसा, विशिष्ट अतिथि राकेश गौतम डीपीआरओ, कमलेश शास्त्री मंडल बाल कल्याण अधिकारी, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुंदरलाल खत्री, विमल खंडेलवाल संरक्षक रेड क्रॉस सोसाइटी ने शिरकत की। और हरियाणा में पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विकास और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजपाल एजीएम टूरिज्म विभाग के द्वारा की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया। हरियाणा के प्रसिद्ध सांस्कृतिक नृत्य और चित्र प्रतियोगिता, रंगोली का प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसने दर्शकों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया। इसके बाद विभिन्न पर्यटक स्थलों के विकास और उनके प्रचार-प्रसार के लिए किए गए प्रयासों को सभी के सामने प्रस्तुत किया।

अपने संबोधन में लक्षित सरीन ने कहा, “हरियाणा सरकार का लक्ष्य राज्य को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना है। हम न केवल ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर ध्यान दे रहे हैं, बल्कि नए पर्यटन स्थलों का भी विकास कर रहे हैं। आने वाले समय में हरियाणा में इको-टूरिज्म, हेरिटेज टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जाएगा।”

राजपाल ने बताया कि जैसे प्रमुख स्थलों के विकास के लिए नए प्रस्ताव शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और नीतियों पर भी चर्चा की गई। सभी सहभागियों को प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हरियाणा पर्यटन दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी अधिकारियों, पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों, और स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया।

Related Articles

Back to top button