ताऊ देवीलल वृद्वाश्रम में दिव्यांग बेटी ने बुजुर्गो के साथ मनाया अपना जन्मदिन

फरीदाबाद। एनएच-2 स्थित ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम में दिव्यांग बेटी कोमल ने बुजुर्गो के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूम में पधारे बलराज भड़ाना एडवोकेट और विशिष्ट अतिथि कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष के बड़े सुपुत्र विजय और डॉ. हरवीर भाटी ने दिव्यांग बेटी कोमल के साथ केक काटा और उसे ढेर सारी शुभ आशीष दी।

इसके बाद कोमल ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गो से आर्शीवाद लिया और उन्हें केक खिलाया। इससे पूर्व आश्रम में आचार्य भद्रकाम वर्णी(दिल्ली) के बह्रत्व में यज्ञ किया जाएगा।

इस यज्ञ में यजमान बने ताऊ देवीलाल वृद्वाश्रम के संचालक किशन लाल बजाज। यज्ञोपरांत पंडित जी ने मधुर भजनो को प्रस्तुति दी और बधाई गीत गाया जिसमें सभी वृद्व खूब नाचे।

किशन लाल बजाज ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में वृद्वजनों को भण्डारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर सूरज आर्य,सत्यपाल चौहान,पप्पू सहित कई समाजसेवी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button