नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बनेगी तीसरी बार भाजपा सरकार : दीपक मंगला

10 सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान सेट किये : दीपक मंगला

फरीदाबाद 17 अगस्त। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दीपक मंगला ने कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा प्रदेश ने विकास के नए कीर्तिमान सेट किये हैं।  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश के पिछड़ेकिसानयुवामजदूर और महिला सशक्त करने का काम किया है।  प्रदेश की जनता का झुकाव भाजपा की तरफ है और प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। तिगांव विधानसभा को बड़े बहुमत से जीतेंगे  और गारंटी के साथ प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाएंगे।

शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर तिगांव विधानसभा के सेहतपुरसरायखेडी और तिगांव मंडलों की मंडल स्तर की बैठकें हुईं। इन बैठकों में  विधायक दीपक मंगला, राजेश नागर, हरियाणा सरकार में चेयरमैन वेद फुला, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरावरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर निगम के पूर्व वरिष्ठ उप महापौर देवेन्द्र चौधरीजिला महामंत्री मनोज वशिष्ठप्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रेक्सवाल,  जिला उपाध्यक्ष अनिल नागरभारती भाकुनीविस्तारक पूर्ण सिंह मेहताबीएलए -1 विनोद गुप्तामंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादवविवेक मिश्राराकेश शर्मागिरिराज त्यागी व मंडल एवं बूथ के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करते हुए दीपक मंगला ने कहा कि अब चुनाव का बिगुल बज चुका है। हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी हैअब कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हर बूथ पर हमें जीत हासिल करनी है। नायब सरकार की योजनाओं और घोषणाओं के बारे में जन-जन को बताना है। श्री मंगला ने कहा कि हमारी सरकार ने 10 वर्षों में ऐतिहासिक काम किए हैंजनहित में बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं जिनका लाभ भी लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हमारे भाजपा के कहने के लिए बहुत कुछ हैजबकि कांग्रेस के पास ऐसा काई मुद्दा नहीं है जिसके दम पर वह जनता के बीच जा सके।

श्री गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में झूठ का सहारा फिर से लेगी। हमें कांग्रेस की झूठ की पोल खोलनी है और अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।

हरियाणा सरकार में चेयरमैन वेद फुला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और कार्यकर्तओं के दम पर ही भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ का कार्यकर्त्ता चुनाव जीतने में सक्षम है।  बूथ के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही पार्टी संगठन को मजबूती मिलती है। कार्यकर्त्ता अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए ईमानदारी और निष्ठां के साथ काम करेंगे तो तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

Related Articles

Back to top button