विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को याद करने का उद्देश्य भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज को प्रेरित करना: मूलचंद शर्मा

- कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हुए विभाजन के समय दंश झेल कर भारत में आए परिवारों के बुजुर्गों को किया सम्मानित

फरीदाबाद/बल्लभगढ़, 14 अगस्त। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर हरियाणा प्रदेश के उद्योग वाणिज्यश्रमखाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले तथा चुनाव मंत्री मूलचंद शर्मा ने विभाजन के प्रत्यक्षदर्शी बुजुर्गो का आज शॉल भेंट कर सम्मानित किया। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आज बल्लभगढ़ के शहीद राजा नाहर सिंह पार्क में आयोजित किया गया। इस मौके पर शहीद स्मारक पर भी पुष्प अर्पित किए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सभी बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और जब देश का बंटवारा हुआ था तो उस समय किस तरीके से हालात बिगड़े थे कितनी परेशानियां इन लोगों के सामने आई थी। विभाजन के समय उनके द्वारा झेले गए दुख की कहानी भी बुजुर्गों की जुबानी सुनी। कैबिनेट मंत्री मूलचंद कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भारत में 14 अगस्त को मनाया जाता हैजिसका उद्देश्य 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुई त्रासदियों और संघर्षों को याद करना है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन कठिनाइयों और चुनौतियों को याद करना है जो उस समय लोगों ने झेली थी और उनसे सीख लेते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज को प्रेरित करना है।

रिटायर्ड कैप्टन प्रेम सागर ने विभाजन के समय उनके साथ हुए अत्याचार की कहानी को भी विस्तार सुनाया। सभी बुजुर्ग और इस मौके पर मौजूद शहर के गणमान्य लोगों की आंखें भी दर्द भरी दास्तां को सुनकर नम हो गई।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सम्मानित किए गए बुजुर्ग :-

श्याम लाल छाबड़ागिरधारी लाल जुनेजारिटायर्ड सेना कैप्टेन प्रेम सागर खन्नालक्ष्मी देवीराधे श्याम कुकरेजाकृष्णा देवी चुघशन्नो देवी कालरालक्ष्मी देवी कालरा सहित करीब 25 बुजुर्गों का सम्मान किया गया।

इस मौके पर टिपर चंद शर्मामूलचंद मित्तलपारस जैनप्रेम खट्टरवीरेंद्र मनचंदाज्योति छाबड़ाराकेश गुर्जरमहेश गोयलकौशल शर्मामहावीर सैनीअंबिका शर्मासुषमा यादवबुद्धा सैनीसंजीव बैंसला सहित शहर के गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button