कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत : मोहनलाल बडोली

पृथला विधानसभा की सरदारी मेरी ताकत है : सुखबीर मलेरना

फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना ने महाराजा पैलेस पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली का आगमन पर फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष राजकुमार बोहरा ने संबोधित करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं के बीच में आवाहन किया कि हमें आने वाले विधानसभा चुनाव में 6 की 6 सीटें जीत कर देनी है। यही हमारी जिम्मेदारी है और हमें इसका बखूबी पालन करना है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मोहन बडोली ने कहा कि इतनी देर रात तक कार्यकर्ता रुके हुए हैं, यही भाजपा के कार्यकर्ताओं की पहचान है। इतनी भीष्म गर्मी में और रात्रि के 10:00 बजे तक सब समस्त गांव की सरदारी अभी तक भी क्योंकि समस्त कार्यकर्ता बैठे हुए हैं। संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की यही पहचान है की कैसी भी परिस्थिति हो वह अपने स्थान पर अडिग रहते हैं। इतने कम समय में इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मोहनलाल बडोली ने सुखबीर मलेरना की भूरी भूरी प्रशंसा की। अंत में जिला उपाध्यक्ष सुखवीर मलेरना ने समस्त आई हुई सरदारी का आभार व्यक्त किया और सभी का स्वागत अभिनंदन भगवान राम का पटका पहनकर किया।

आए हुए सभी पंच, सरपंच, ब्लॉक मेंबर, पृथला विधानसभा के सभी गांव के लोगों को संबोधित करते हुए मलेरना ने कहा कि आई हुई सरदारी ही मेरी ताकत है और मेरे समस्त विधानसभा की सरदारी का मुझ पर बहुत ही प्रेम आशीर्वाद बना रहता है। हजारों की तादाद में पहुंची सरदारी का सुखबीर मलेरना ने धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रात्रि के 10:30 बजे तक भी उपस्थित रहे बहुत बड़ी बात है। कार्यक्रम के बाद सभी भोजन प्रसाद लेकर के अपने-अपने स्थान पर पधारे।

Related Articles

Back to top button