इनर व्हील क्लब फरीदाबाद सेंट्रल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

फरीदाबाद  इनर व्हील क्लब फरीदाबाद सेंट्रल की अध्यक्ष शुची पराशर  ने अपने क्लब की सीनियर मेम्बर मानव रचना युनिवर्सटी की डारेक्टर सत्याभल्ला जी के साथ मिलकर आज एक सफल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया, जो पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यइनरवील फरीदाबाद सेन्ट्रल क्लब की सदस्याओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिसमें कॉलेज परिसर में 100 से अधिक पेड़ लगाए गये।

इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्रीमती शुचि पाराशर ने कहा, “पेड़ लगाना हमारे पर्यावरण को बहाल करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है। यह देखना हृदयस्पर्शी है कि युवा पीढ़ी भी इस महान कार्य के प्रति उतनी ही उत्साही और प्रतिबद्ध है।”
वाईस प्रेसिडेंट मधु वर्मा ,

श्वेता गोयल ,निशा गुप्ता ,अनीता गोस्वामी ,सुमन घाई ,अनीता अमर ,कमल कलिया  ,अनीता ठक्कर ,प्रियंका सूद ,वीनागोयल ,निशा ख़ान ,सुधा ,पूनम निगम और भी बहुत मेंबर्स ने सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button