सचिन ठाकुर बने भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक के लिए वो जी जान लगा देगें- सचिन ठाकुर

फरीदाबाद,17जुलाई। पार्टी के प्रति इंमानदारी,वफादारी और लगन को देखते हुए युवा भाजपा के कर्मठ नेता सचिन ठाकुर को भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।

सचिन ठाकुर ने अपनी इस नियुक्ति पर भाजपा हरियाणा के प्रदेशध्यक्ष मोहनलाल बडोली, युवा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा व सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद और आभार जताते हुए कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूर्ण निष्ठा,लगन और मेहनत से निभाएंगे और युवा मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोडऩे का काम करेंगे।

श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक हो इसके लिए वो जी जान लगा देगें और  हरियाणा के गांव-गांव शहर-शहर जाकर पिछले 10 वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाई गई योजनाओं और नीतियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बताएगें।

आपको बता दें कि सचिन ठाकुर पिछले 9 वर्ष से फरीदाबाद भाजपा युवा मोर्चा टीम का हिस्सा रहे हैं और टीम में जिला सचिव,जिला उपाध्यक्ष, व जिला महामंत्री जैसे विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और अब पहली बार हरियाणा की टीम में हिस्सा बने हैं।

Related Articles

Back to top button