इकबाल सिंह ने आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित सात्विक व सादगीपूर्ण जीवन जीया : औम प्रकाश धनखड़  

स्व.इकबाल सिंह धनखड़ की श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पहुंच अनेक गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

बल्लबगढ़,   14 जुलाई।  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ के चाचा स्व इकबाल सिंह धनखड़ की रविवार को पंजाबी धर्मशाला में उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा एवं रस्म पगड़ी कार्यक्रम हुआ। श्रद्धांजलि सभा में संत समाज, समाज के विभिन्न वर्गों, संस्थाओं के प्रतिनिधियो,  गणमान्य लोगों , पूर्व सैनिकों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ ने इस दुख की घड़ी में उनके परिवार का साथ देने के सभी का हाथ जोड़कर आभार प्रकट किया।

धनखड़ ने कहा कि स्व इकबाल सिंह जी ने अपना पूरा जीवन आध्यात्मिक विचारों से प्रेरित सात्विक व सादगीपूर्ण जीया।  युवा अवस्था में सेना में देश सेवा की और इस उपरांत सामाजिक कार्यों में बिताया। उनके बेटे फतेह सिंह धनखड़ अपने पिताजी से प्रेरित होकर सेना में सेवा की। उनके सुपोत्र दिवाकर धनखड़ ने भी अपने परिवार की देश प्रेम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

इकबाल सिंह के भतीजे औम प्रकाश धनखड़  ने खेती किसानी और ग्रामीण क्षेत्र की समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित किया हुआ हैं। स्व इकबाल सिंह के बड़े भाई वैद्य मोहबत सिंह, आचार्य विजय पाल, 360 के प्रधान गोवर्धन सिंह , आदित्य व आशुतोष धनखड़ सहित प्रदेशभर से पहुंचे विभिन्न लोगों ने अपनी भावपूर्ण  श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि इकबाल सिंह धनखड़ जी 8 जुलाई को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु जी के चरणों में विलीन हो गए थे।

Related Articles

Back to top button