कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने पैतृक गांव सदपुरा में किया पौधारोपण

फरीदाबाद, 03 जुलाई। हरियाणा के उद्योग वाणिज्य तथा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि माता-पिता के नाम से बड और पीपल के पेड़ लगाए। कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पिता की पुण्यतिथि पर हवन के बाद अपने पैतृक गांव सदपुरा में पौधारोपण किया।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहाकि आज से शुरू पौधारोपण का अभियान सितंबर तक चलेगा और नहर रजवाहे के साथ 350 लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की साफ़ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरुरत है। हमारे एवं हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है।

इसलिए किसी न किसी अवसर, जन्मदिन, पुण्यतिथि, शादी की सालगिरह या त्योहारों पर पौधरोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल भी बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे व आस-पास हरियाली के कारण हमारा वातावरण शुद्ध होगा, तभी हम सभी स्वस्थ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पौधों की जड़ें मिट्टी को बांधकर रखने में मदद करती हैं, जिससे मिट्टी का कटाव कम होता है और भूमि की उर्वरता बनी रहती है। पौधे जल धारण की क्षमता को बढ़ाते हैं, जिससे भूजल स्तर बढ़ता है और सूखे की स्थिति में भी जल उपलब्ध रहता है। पौधे विभिन्न प्राणियों के लिए आवास और भोजन के स्रोत होते हैं। वे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने वन विभाग के अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अधिक से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएं।

Related Articles

Back to top button