हरियाणा विधानसभा की सभी सीटों पर भारतीय वीर दल पार्टी उतारेगी  उम्मीदवार: विजय कसाना

भारतीय वीर दल पार्टी की बैठक में विजय कसाना तिगांव क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित हुए

फरीदाबाद, 2 जुलाई। सैक्टर-16 स्थित फरीदाबाद गुर्जर भवन में भारतीय वीर दल (पार्टी) की  राष्ट्रीय कोर समिति की मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विजय कसाना ने की। इस मीटिंग में देश के 12 राज्य क्रमश: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, बंगाल, केरल से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में चौधरी धर्मवीर सिंह दिल्ली को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन व राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड का सचिव नियुक्त किया गया। नरेन्द्र कुमार मावी को राष्ट्रीय सचिव तथा के.वी.  तिलक को राष्ट्रीय कार्यकारिणी शामिल कर केरल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया।

मीटिंग में शामिल हुए राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट रणवीर सिंह गुर्जर ग्वालियर मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष कल्याण सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चौधरी हरवीर नागर, योगेश गुर्जर दिल्ली, नरेंद्र मावी, प्रमोद भड़ाना, राजू बैंसला, श्रीकृष्णा हवलदार, भीम सिंह भाटी, श्याम सिंह भाटी, तेजपाल पोसवाल, शिवकुमार प्रधान, शिवकुमार, तेजवीर मेरठ, सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष नागर, विजय सिंह रिस्तल उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, नरेंद्र मुखिया, रणवीर प्रधान, हातिम प्रधान, सुखबीर नागर, कैप्टन तुलाराम, सतवीर कसाना, मनी मकुचंद पश्चिम बंगाल मंडल जी शामिल रहे।

मीटिंग आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय वीर दल पार्टी के प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने पर गहन चिंतन-मंथन किया गया। साथ ही बड़े विचार-विमर्श कर पार्टी के अध्यक्ष विजय कसाना को तिगांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की गई।

वहीं भारतीय वीर दल पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हरियाणा विधानसभा में प्रदेश की सभी 90 सीटों पर समान विचारधारा के गठबंधन के साथ चुनाव में उतारने की घोषणा की।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कासाना ने कहा कि हरियाणा को जातिवाद, क्षेत्रवाद तथा परिवारवाद की भेदभाव पूर्ण राजनीति ने जकड़ लिया है। जिसे हरियाणा को मुक्त करवाना होगा।

Related Articles

Back to top button