पोलिंग पार्टियों के 31 कर्मचारियों ने पहले दिन किया मतदान : जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

   फरीदाबाद, 21 मई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि पोलिंग पार्टियों और चुनाव ड्यूटी वाले 31 कर्मियों ने आज मंगलवार को पहले दिन मतदान किया है। जिन्होंने प्रथम रिहर्सल के दौरान मतदान के फार्म नम्बर 12 भरकर जमा करवाए थे।

लोकसभा चुनाव और जरूरी सेवाओं की ड्यूटी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के मतदान के बैलेट पेपर के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी कम एमसीएफ ज्वाइंट कमिश्नर गजेन्द्र सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान के लिए उपायुक्त कार्यालय में मतदान केंद्र बनाया गया है। वहीं मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए  मतगणना केन्द्रों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पोलिगं पार्टियों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मतदान प्रक्रिया के लिए विधान सभा क्षेत्र वाईज अलग-अलग मतदान केंद्र बनाकर पोलिगं पार्टियों की टीमें बनाई गई है।

गजेन्द्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को बड़खल विधान सभा क्षेत्र में 12, बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में 9, फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र में 6, फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र में 3 और तिगावं विधान सभा क्षेत्र में एक कर्मचारी ने मतदान किया। जिनका बैलेट पेपर जहां लोकसभा क्षेत्र में उनका वोट है, वहां के रिटर्निगं अधिकारी के जरिये फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के रिटर्निगं अधिकारी को भेजा गया है।

नोडल अधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि पृथला विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पंजाबी धर्मशाला सैक्टर-16 में, फरीदाबाद एनआईटी विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए लखानी धर्मशाला एनआईटी में, बड़खल विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दौलत राम खान धर्मशाला एनआईटी  में, बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए श्रीमती सुषमा स्वराज राजकीय गर्ल कालेज सैक्टर-2 के हाल में, फरीदाबाद विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महात्मा हंसराज ऑडिटोरियम डीएवी स्कूल सैक्टर-14 में और तिगावं विधान सभा क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए गुर्जर भवन सैक्टर-16 में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां प्रत्येक बूथ पर प्रदेश के लोकसभा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारियों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सुविधा प्रातः 09:00 बजे शाम पांच बजे तक जारी रही। इस पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के तहत सम्पन्न कराने के लिए सात पोलिंग पार्टी की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में चार सदस्य शामिल है।

Related Articles

Back to top button