तिगांव मण्डल अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी व ज्ञानेन्द्र नागर ने अपनी टीम के साथ दी देवेन्द्र चौधरी को बधाई

ग्लोबल हरियाणा न्यूज़ / फरीदाबाद : भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर निगम फरीदाबाद के सीनियर डिप्टी मेयर देवेन्द्र चौधरी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए तिगांव मण्डल अघ्यक्ष रविन्द्र त्यागी अपनी पूरी टीम के साथ सेक्टर-28 पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर रविन्द्र त्यागी ने देवेन्द्र चौधरी को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया और उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर रविन्द्र त्यागी ने कहा कि देवेन्द्र चौधरी एक बेदाग छवि,मिलनसार,जमीन से जुड़े हुए, जनता में लोकप्रिय और सदा मुस्कुराता हुआ चेहरा है। उन्होनें कहा कि देवेन्द्र चौधरी की निर्णय लेने की श्रमता और सभी को साथ लेकर चलने की उनकी नीति के कारण ही हजारों युवक उनके नेतृत्व में भाजपा से जुड़े है। इस अवसर पर देवेन्द्र चौधरी ने रविन्द्र त्यागी और उनके साथ आए सभी साथियों जिनमें किसान मोर्चा के मंडल अघ्यक्ष ज्ञानेन्द्र नागर,खेड़ी मंडल अघ्यक्ष मनोज वशिष्ठ व अमरपाल नागर का धन्यवाद किया। उन्होनें कहा कि कार्यकताओं द्वारा आज उनके जन्मदिन पर बरसाए गए प्रेम को वो ताऊम याद रखेगें।