सुबोध महाशय ने दी नवनियुक्त चेयरमेन संदीप जोशी को बधाई

ग्लोबल हरियाणा न्यूज़ / फरीदाबाद : बडखल विधानसभा-87 के युवा एवं कर्मठ नेता सुबोध महाशय ने हाऊसिंग बोर्ड के नवनियुक्त चेयरमेन संदीप जोशी को उनके निवास पर जाकर बधाई दी। इस मौके पर सुबोध महाशय व उनके साथ आए अन्य गणमान्य लोगों जिनमें ऋषिपाल,धर्मवीर,प्रवीण गांधी,सुनील बैंसला,धर्म व कपिल भड़ाना ने संदीप जोशी को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सुबोध महाशय ने कहा कि संदीप जोशी के चेयरमेन बनने पर पूरे बडखल विधानसभा क्षेत्र के लोग खुश है क्योकि संदीप जोशी हमेशा से ही मिलनसार रहे है और उनकी ईमानदारी और सादगी के लोग कायल है। सुबोध महाशय ने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर-1 पार्टी इसलिए बनी क्योकि इसमें कार्यकताओं का मान सम्मान रखा जाता है और उनके सुझावों को भी गंभीरता से लिया जाता है। सुबोध महाशय ने कहा कि संदीप जोशी ने हमेशा ही कार्यकताओं को एक सूत्र में बांधे रखा और उनके नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊचाईयों को छूआ। इस मौके पर संदीप जोशी ने कहा कि आप सभी के प्यार और आर्शीवाद का नतीजा है जो वो चेयरमेन की कुर्सी पर विराजमान हुए है। उन्होनें कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश के विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है और वह दिन दूर नहीं जब भारत देश को विश्व महाशक्ति के रूप में जाना जाएगा।