सरपंच एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया

ग्लोबल हरियाणा न्यूज़ / फरीदाबाद : सरपंच एसोसिएशन फरीदाबाद की ओर से हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया गया। सर्वप्रथम राव इन्द्रजीत सिंह केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने दोंगडा अहीर में भूतपूर्व सरपंचों की पेंशन की मांग रखी थी। जिसको माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल खट्टर ने सहर्ष स्वीकार किया। जिसके लिए सरपंच एसोसिएशन फरीदाबाद ने श्री मनोहरलाल, राव इन्द्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर का धन्यवाद करते है। इस अवसर पर जिला प्रधान महीपाल आर्य, सुरेन्द्र बोहरा उपप्रधान, विनोद भाटी प्रधान बल्लभगढ़, संजय भाटी प्रधान फरीदाबाद ब्लॉक तथा महेन्द्र अग्रवाल कोषाध्यक्ष, राम सिंह नेता जी सरपंच, संजीव सरपंच ताजूपुर, केशव भारद्वाज सरपंच, सुधीर नागर सरपंच, उमेद सिंह सरपंच तथा सभी सरपंचों के द्वारा हरियाणा सरकार का धन्यवाद किया व भविष्य में भी संगठित होकर साथ निभाने का वादा किया।