राजकुमार वोहरा बने भाजपा फ़रीदाबाद के ज़िला अध्यक्ष

ज़िला अध्यक्ष बनने पर राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और फ़रीदाबाद के दोनों मंत्रियों का किया आभार व्यक्त

फरीदाबाद, 04 जनवरी ।  प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बीती रात हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों और ज़िला अध्यक्षों की सूची जारी की I फ़रीदाबाद के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार वोहरा को फ़रीदाबाद का नया ज़िला अध्यक्ष नियुक्त किया गया I भाजपा हरियाणा द्वारा इन नियुक्तियों की जानकारी सार्वजनिक की I
फ़रीदाबाद के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा भाजपा फ़रीदाबाद के बहुत पुराने व सक्रिय कार्यकर्ता हैंI वोहरा पूर्व में संगठन में युवा मोर्चा से लेकर मंडल और ज़िले में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं I
2016 से 2020 संगठन में ज़िला उपाध्यक्ष के तौर पर और पूर्व में संगठन में महासम्पर्क अभियान के ज़िला संयोजक रहे हैं I राजकुमार वोहरा का परिवार दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़ा रहा है I इनके पिताश्री स्वर्गीय प्रेम स्वरूप वोहरा जी पाकिस्तान से ही  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और पाकिस्तान से भारत आकर जनसंघ के ज़िला अध्यक्ष भी रहे I
अपने पिताजी से प्राप्त संस्कारों के साथ राजकुमार वोहरा भी बाल्यकाल से जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं I ज़िला अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को ज़िला अध्यक्ष बनाकर ना केवल मुझे सम्मान दिया है अपितु पूरी पंजाबी बिरादरी का सम्मान बढ़ाया है उन्होंने कहा कि वह पूर्ण से ज़िम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा, मेहनत और कौशल के साथ भाजपा संगठन को आगे बढ़ायेंगे I
मोदी मनोहर की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचायेंगे I 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की भूमिका तैयार करेंगे ताकि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने I वोहरा ने ज़िला अध्यक्ष मनोनीत करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सेनी, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया  I

Related Articles

Back to top button