मण्डल अध्यक्ष राधे श्याम भाटिया ने हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को बधाई दी

ग्लोबल हरियाणा न्यूज़ / फरीदाबाद : 5 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के एन एच मण्डल अध्यक्ष राधे श्याम भाटिया ने हरियाणा के नवनियुक्त चेयरमैन संदीप जोशी को बधाई दी है। संदीप जोशी की नियुक्ति पर भाटिया जी ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल जी का भी आभार जताया है। श्री राधे श्याम भाटिया ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि संदीप जोशी भाजपा के एक जुझारू व कर्मशील पदाधिकारी हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन की दृष्टि से कई अहम कार्य किए हैं। उनके पिताजी स्व. श्री मनोहर जोशी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन को नई ऊंचाईयां प्रदान की है। अपने पिताश्री के नक्शे कदम पर चलते हुए संदीप जोशी ने भी हमेशा से पार्टी से मिले सभी दायित्वों का मजबूती से निर्वाह किया है। संगठन के प्रति उनके कार्य करने के जुनून ने आज उन्हें हरियाणा सरकार में राज्य हाऊसिंग सोसायटी जैसे बेहतरीन विभाग के चेयरमैन पद की कुर्सी दी है। इसके लिए वह भाजपा संगठन के अध्यक्ष सुभाष बराला एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है, जो असल मायने में कार्यकर्ताओं का सम्मान व कद्र जानता है। बाकि तो अन्य दलों में परिवारवाद की राजनीति होती है। भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी मेहनत व ईमानदारी के बल पर बड़े से बड़ा पद भी हासिल कर सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमितशाह एवं मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित ऐसे सैंकड़ों जीविंत उदाहरण हैं। जोकि निचले स्तर से लेकर देश के प्रथम पायदान तक पहुंचे हैं। जिसमें मुख्य रूप से उनके साथ जिला उपाध्यक्ष राज कुमार वोहरा, ओबीसी जिला अध्यक्ष हरिंदर भड़ाना, अजय डुडेजा, मण्डल महामंत्री तरणजीत सिंह, गौरव भाटिया, महिला महामंत्री आँचल अरोड़ा, दीपांशु, सूरज, जगजीतसिंह बिष्ट मौजूद थे।