गत वर्ष 377 पुलिस अधिकारी हुऐ शहीद :- डॉ हनीफ कुरैसी आईपीएस

ग्लोबल हरियाणा न्यूज़ / सोहना / अशोक गर्ग / 22 अक्टूबर 2021: भौण्डसी के शहीद स्मारक पर आयोजित पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर शहीद हुऐ विभिन्न राज्यो पुलिस व अर्धसैनिक बलो के शहीदो को नमन करते हुऐ मुख्य मोरनर डॉ हनीफ कुरैसी आईपीएस पुलिस महानिरीक्षक आईआरबी व आरटीसी ने कहा कि 01 सितम्बर 2020 से 31 अगस्त 2021 तक माँ भारती के कुल 377 जवानो ने देश में आन्तरिक शान्ति बहाल रखने के लिए अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया। मुख्य मोरनर ड़ॉ हनीफ कुरैसी ने बतलाया कि 21 अक्तूबर 1959 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक दस्ता उप पुलिस अधीक्षक कर्म सिहँ के नेतृत्व में जम्मु कश्मीर के हांट स्प्रिग नामक स्थान पर गस्त कर रहा था । जिस पर चीन ने घात लगाकर हमला किया । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इस दस्ते ने दुश्मन का डटकर मुकाबला किया और माँ भारती के 10 वीर जवान बहादुरी से लडते हुऐ शहीद हो गये। उन वीरो की शहादत में सम्पूर्ण देश में पुलिस शहीद स्मृति दिवस के रुप में मनाया जाता है उप पुलिस अधीक्षक प्रथम वाहिनी आईआरबी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में शोक गार्द ने वीर शहीदो को शोक सलामी दी। तत्पश्चात मुख्य मोरनर ड़ॉ हनीफ कुरैसी ने शहीद स्मारक पर शहिदो को स्मरण करते हुऐ पुष्प चक्र अर्पित कर श्रृध्दांजलि दी। इसके अतिरिक्त आदेशक दुसरी वाहिनी आईआरबी धर्मवीर पुनिया, उप पुलिस अधीक्षक आर टी सी भौण्डसी विरेन्द्र फोगाट, उप पुलिस अधीक्षक चतुर्ण वाहिनी मानेसर विनोद कुमार, उप पुलिस अधीक्षक दुसरी वाहिनी आईआरबी अमरजीत कटारिया, निरीक्षक सुनिता रानी, अमन, राजीव, अजय, उप नि0 राजाराम, तेजेन्द्र, स0उ0नि0 सुनील, प्रविन्द्र, प्रवीण, व अन्य उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियो ने वीर शहीद पुलिस अधिकारियो को अपने श्रृदासुमन अर्पित कर स्मरण किया है
