फरीदाबाद पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित,

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान रविवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित पंजाबी धर्मशाला में पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को मीडिया से दूरी बनाने के लिए सलाह दी। साथ ही बीजेपी पर मैन स्ट्रीम मीडिया को खरीदने के आरोप लगाए।

अपने संबोधन के दौरान उदय प्रताप ने कहा कि चुनाव होने में अभी 20 दिन है। 20 दिन तक टीवी और अखबार पढ़ना बंद कर दो, क्योंकि यह सभी मीडिया के लोग ऊपर से खरीदे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह मीडिया बीजेपी के खरीदे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सुबह से लेकर शाम तक मोदी मोदी चिल्लाते रहते हैं। आपके मतलब की एक भी न्यूज नहीं दिखाते। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को सिद्ध और भाजपा प्रत्याशी को गिद्ध बताया। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनों नेता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button