एकॉर्ड अस्पताल में हुआ कांगो से आये मरीज के पैर का सफल ऑपरेशन

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-86 स्थित एकॉर्ड अस्पताल में कांगो के एक मरीज के पैर का सफल ऑपरेशन किया गया है। चार साल पहले एक्सीडेंट में पैर फैक्चर होने से मरीज चलना फिरना बिल्कुल बंद हो गया था। एक पैर छह-सात इंच छोटा-बड़ा हो गया। छह घंटे चले ऑपरेशन के अगले दिन से मरीज अपने पैरों पर चलने लगा।  इस सफल ऑपरेशन को अस्पताल ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के निदेशक डॉ. राकेश कुमार और डॉ. निखिल सचदेवा ने अंजाम दिया।

डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अफ्रीका के कांगो देश के रहने वाले 50 वर्षीय डेनिस का चार वर्ष पहले एक्सीडेंट हो गया था। सूडान में ही उसका इलाज चला। चार से पांच ऑपरेशन हुए। पैर में रॉड डाली गई है। लेकिन, बोन जुड़ी नहीं और इंफेक्शन बढ़ता गया। जिससे उसका चलना फिरना बंद हो गया था और बेड पर चला गया था। एकॉर्ड अस्पताल पहुंचने पर मरीज की प्राथमिक जांच की गई। जांच में उसका एक पैर छह से सात इंच छोटा-बड़ा हो गया। ऑपरेशन के दौरान मरीज के कूल्हे और पैर की हड्डी लेकर बोन डिफेक्ट में ग्राफ भरा है।

उसके बाद बाहर से ही एलआरएस लगाया है। इसके साथ ही टांग की हड्डी को काट कर एलआरएस के माध्यम से उसमें डिस्ट्रेक्शन शुरू कर दिया है। यह एक ऐसा प्रोसेस है जब तक मरीज की हड्डी लंबी हो जाएगी और जब तक ऊपर की हड्डी जुड़ेगी तक मरीज की दोनों साइड के पैर बराबर हो जाएंगे। इस पूरे ऑपरेशन में छह घंटे का समय लगा। ऑपरेशन के अगले दिन से मरीज फिर अपने पैरो पर चलने फिरने लगा है। इसके लिए उसने टीम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button