सोशल मीडिया कार्यशाला में 2024 में हरियाणा में लोकसभा की 10 में से 10 सीट जीतने के लगे जयघोष

सोशल मीडिया बनेगा 2024 चुनाव में भाजपा की जीत का मुख्य हथियार : मूलचंद मित्तल

फरीदाबाद, 18 सितम्बर भाजपा द्वारा  अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को धार देने के लिए शंखनाद अभियान के अंतर्गत पूरे देश और प्रदेश में जिला स्तर तक सोशल मीडिया कार्यशालाओं  का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत अटल कमल भाजपा ज़िला कार्यालय पर भाजपा ज़िला फ़रीदाबाद की सोशल मीडिया कार्यशाला सम्पन्न हुई I
सोशल मीडिया कार्यशाला में भाजपा ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल, बढ़कल से विधायिका सीमा त्रिखा, प्रदेश प्रवक्ता और प्रदेश मीडिया टोली सदस्य वंदना पोपली, राष्ट्रीय सोशल मीडिया विभाग से शंखनाद अभियान के उतर भारत संयोजक हर्ष चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और पूर्व प्रदेश सोशल मीडिया प्रमुख अरुण यादव, लोकसभा मीडिया प्रभारी रामबीर भाटी, प्रदेश सह प्रवक्ता बिजेन्द्र नेहरा, प्रदेश फेसबुक वर्टीकल प्रमुख विकास चोपड़ा, ज़िला सोशल मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता, ज़िला आई टी प्रमुख अमित मिश्रा, सह प्रमुख राज मदान, सचेत जैन, प्रिया सहगल, अविनाश ठाकुर, हिमांशु मिश्रा  आदि उपस्थित रहे और उन्होंने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया I  शंखनाद अभियान के तहत आयोजित जिला कार्यशाला में फरीदाबाद भाजपा के जिला विधानसभा मंडल और मोर्चों के लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया I
जिला  कार्यशाला का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ और सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स ने कई सत्रों में अलग अलग विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया I  इस  दौरान हरियाणा की सभी 10 में से 10 लोकसभा की सीट जीतने और तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने के जय घोष भी लगे I ज़िला महामंत्री और सोशल मीडिया प्रभारी मूलचंद मित्तल ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया फरीदाबाद के कार्यकर्त्ता संगठन के महत्वपूर्ण कार्यकर्त्ता हैं, जो पार्टी के लिए दिन रात समर्पित होकर दिन रात सक्रिय रहते हैं और विरोधियों के दुष्प्रचार और गलत नेरेटिव का मुकाबला करते हैं और पार्टी के लिए सकारात्मक प्रचार प्रसार करते हैं I  कार्यशाला में सोशल मीडिया के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन पहुँचाने के निर्देश भी दिए गए I आज के डिजिटल युग को देखते हुए उन्होंने कहा कि 20 24 की जीत में  सोशल मीडिया भाजपा का मुख्य हथियार बनेगा I
  भाजपा के ज़िला  मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख विनोद गुप्ता ने बताया कि 2024 चुनाव को लेकर भाजपा अपने इस विभाग को और ज्यादा मजबूत करने के लिए देश और प्रदेश भर में शंखनाद अभियान चलाया हुआ है।  जिसके तहत हरियाणा के सभी ज़िलों में लगातार जिला कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा  है । कार्यशाला में  राष्ट्रीय और प्रदेश टीम से आए सोशल मीडिया एक्स्पर्ट्स में कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के महत्वपूर्ण टिप्स दिए I
2024′ चुनाव  में समय बहुत कम है और  प्अरशिक्बषण से लेस हमारे कार्यकर्त्ता  पूरी ताकत से पिछले 9 साल के विकास को जनता तक पहुचाएंगे और जनता की हित की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे  I फरीदाबाद आई टी विभाग के जिला संयोजक अमित मिश्रा ने कहा कि आज की राजनीति में सोशल मीडिया की अहम् भूमिका है I प्रशिक्षण एक निरंतर प्रक्रिया है  और संगठन लगातार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से अपडेट करते रहते हैं I  आज की कार्यशाला में हमारे जिले के डिजिटल योद्धाओं को सोशल मीडिया के  अलग अलग विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई ताकि 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से ज्यादा सीटों पर विजयी बनाकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने  में अपनी अहम् भूमिका निभाएं I

Related Articles

Back to top button